Mangal Gochar 2024: 12 जुलाई को मंगल करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन चार राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कत

Mars Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इस ग्रह को शक्ति और साहस का कारक माना जाता है। मंगल के गोचर का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानें मंगल गोचर से किन राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

Mangal Gochar 2024: 12 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में मंगल 26 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। वर्तमान समय में मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान हैं। मंगल के गोचर का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को मंगल गोचर से लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों को इस गोचर से परेशानी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना गया है। कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने से जातक को साहस की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों की दिक्कते बढ़ सकती हैं।

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए मंगल गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। मंगल के गोचर से इस राशि के जातक की परेशानी बढ़ सकती है। इस समय में आपको धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही करियर में भी आपको नुकसान पहुंच सकता है। धन खर्च में भी वृद्धि हो सकती है।

End of Feed