Mangal Gochar 2023: मंगल ने किया तुला राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा अद्भुत लाभ

Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: ज्योतिषियों के अनुसार राहु-केतु, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। 3 अक्टूबर मंगल ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में मंगल 43 दिनों तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं मंगल का तुला में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Mangal Gochar 2023 in Tula Rashi: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति की कुंडली या ग्रहों की स्थिति के आधार पर उसके भविष्य की गणना करता है। यह आपको करियर, व्यवसाय, प्रेम और विवाह के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करता है। ज्योतिषियों के अनुसार राहु-केतु, शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 3 अक्टूबर 2023 को मंगल ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। इसका असर सारी राशियों पर पड़ेगा। यह ग्रह पूरे 43 दिनों तक तुला राशि में रहने वाली है। 3 अक्टूबर को 17:58 बजे मंगल कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान 13 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र और 1 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को वह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लेंगे। आइए जानते हैं मंगल ग्रह का तुला में प्रवेश करने पर किन राशियों को फायदा हो सकता है।

mangal gochar 2023

mangal gochar 2023

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष

राशि परिवर्तन के दौरान मंगल मेष राशि में के जीवनसाथी भाव में स्थित हैं। इस घर में मंगल की उपस्थिति होने से प्रेम विवाह की संभावना बनती है। जब शुक्र पूर्व दिशा में हो तो योग विशेष रूप से प्रभावशाली होता है। मंगल की दृष्टि से मेष राशि वालों को सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो दिवाली से पहले अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। हो सकता है कि आपका पार्टनर भी आपके प्रति अपने प्यार का इजहार कर रहा हो। सामान्य तौर पर आने वाला समय प्यार के लिए अच्छा रहेगा।

End of Feed