मकर संक्रांति पर क्यों पहने जाते हैं काले कपड़े, कैसे हो जाता है ब्लैक कलर शुभ?

Why Black Clothes Are Worn on Makar Sankranti: जब ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं, तो उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर राशि सूर्य के पुत्र न्यायाधीश शनि की राशि होती है। सबसे खास बात यह है कि इस पावन पर्व पर कई जगहों पर काले वस्त्र पहनने की परंपरा है। जबकि अमूमन काले वस्त्रों को पूजा या पर्वों पर पहनने के लिए अशुभ माना जाता है। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कपड़े पहनना क्यों शुभ माना जाता है?

Why Black Clothes Are Worn on Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण शुरू होता है। मतलब की वे उत्तरी गोलार्ध की तरफ चलते हैं। भारत के पश्चिमी राज्यों जैसे महाराष्ट्र आदि में इस पर्व को खास अंदाज में मनाया जाता है। यहां लोग मकर संक्रांति पर काले रंग के कपड़े पहनते हैं, जबकि आमतौर पर हिंदू परंपरा में काला रंग शुभ कार्यों में अशुभ माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र में काले कपड़े पहनने की यह परंपरा क्यों है और कैसे अशुभ माना जाने वाला रंग इस दिन शुभ हो जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है।

मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनें

मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनें

क्या है इसके पीछे का धार्मिक कारण?

मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में आते हैं। माना जाता है कि इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र शनि को माफ किया था। शनिदेव का रंग काला है। इस कारण उनको काला रंग प्रिय है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। माना जाता है इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में स्थिरता आती है। इसी कारण महाराष्ट्र में महिलाएं काली साड़ी या काले रंग के सूट पहनती हैं, जबकि पुरुष काली कुर्ता-पायजामा या शर्ट पहनते हैं।

End of Feed