Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर गौ माता को दान करनी चाहिए ये चीजें, जीवन हो जाएगा सफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 06:44 AM IST

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर गौ माता को दान करना न भूलें। गौ सेवा के बिना रहता है हर तरह का दान अपू्र्ण। गाय माता को इस दिन जरूर खिलाएं हरा चारा, गुड़, काली उड़द, चने की दाल। नवग्रह शांति के लिए गौ सेवा है आवश्यक। गाय की पीठ को सहलाने से दूर होती है शारीरिक पीड़ा। नर्वस सिस्टम को मतबूती मिलती है।

KEY HIGHLIGHTS
− मकर संक्रांति पर जरूर करें गौ माता को दान

− हरा चारा, चना-उड़द की दाल, गुड़़ खिलाएं

− गाै सेवा करने से तेज होता है जातक का सूर्य


Makar Sankranti 2023: दान का महापर्व मकर संक्रांति। तिल, गुड़, खिचड़ी, कंबल आदि का दान। राशि के अनुसार दान। यानी जितना संभव हो सके दान। लेकिन आपको यहां एक बात बहुत जरूरी ध्यान रखनी चाहिए कि बिना गौ माता को दान किये सभी पुण्य कार्य अधूरे ही रहते हैं। शास्त्रों में गाय को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। तैंतीस कोटि देवी देवताओं का वास गौ माता में होता है। यदि कहीं और कुछ दान नहीं कर पा रहे हैं तो सिर्फ गाय माता को ही दान करके आप दान का पुण्य अर्जित कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर कुछ वस्तुओं का गौ माता को दान करने से ग्रह दोष तो शांत होते ही हैं साथ ही एक विधि का अनुसरण कर आप शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति पा सकते हैं। गौ सेवा से कुंडली में सूर्य तेज होता है।

Makar Sankranti 2023

मकर संक्रांति पर जरूर करें गौ सेवा

शारीरिक पीड़ा से मुक्ति कैसे

गाै माता को किन वस्तुओं का दान करना चाहिए, इसकी जानकारी से पहले हम आपको बताते हैं वो विधि जिसके माध्यम से आप गौ माता की ऊर्जा से स्वयं के शारीरिक कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। प्रतिदिन गौ माता को भाेजन करवाएं। इसके साथ ही यदि आप किसी तरह की शारीरिक पीड़ा से कष्ट में हैं और यदि नहीं भी हैं तब भी आप प्रतिदिन का नियम बना लें गाय की पीठ को सहलाने का। गाय की पीठ पर जो पर्वत जैसा आकार होता है उसे एक दिशा में यानी आगे से पीछे की ओर सहलाने से उनके देह की ऊर्जा आपके शरीर में संचारित होती है। वो ऊर्जा इतनी अधिक सकारात्मक होती है कि आपके शरीर के रोगों का शमन स्वतः ही हो जाता है। विशेषकर आपका नर्वस सिस्टम इस विधि से दुरुस्त होता है।

मकर संक्रांति पर क्या करें गौ माता को दान

End of Feed