Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन क्यों बनाई जाती है खिचड़ी, जानिए इससे जुड़ी परंपरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 06:43 AM IST

Makar Sankranti 2023: जिस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में गोचर करते हैं उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस बार मकर संक्रांति पर पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेषकर खिचड़ी खाने और दान करने की परंपरा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शास्त्रों में खिचड़ी को माना गया है नवग्रहों का प्रसाद
  • बाब गोरखनाथ ने शुरू की थी खिचड़ी की परंपरा
  • मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने और दान करने का है महत्व


Makar Sankranti 2023 Khichdi Importance: मकर सक्रांति का त्योहार इस साल रविवार15 जनवरी 2023 को देशभर में मनाया जाएगा। मकर सक्रांति को उत्तरायण भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन सूर्य उत्तर दिशा में गमन करते हैं। मकर सक्रांति पर्व पर स्नान-दान करने, पूजा करने और पतंग उड़ाने जैसी कई परंपराएं जुड़ी हुई है। इन्हीं में एक है इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा। इसलिए इसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। इतना ही नहीं खिचड़ी के बिना तो मकर सक्रांति का त्योहार अधूरा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर सक्रांति पर खिचड़ी का आखिर इतना महत्व क्यों होता है। जानते हैं इससे जुड़े धार्मिक महत्व के बारे में।

Makar Sankranti 2023

मकर संक्रांति पर क्या है खिचड़ी का महत्व

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा

मकर सक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इससे जुड़ी कथा के अनुसार, अलाउद्दीन खिलजी और उनकी सेना जब हिन्दुस्तान पर आक्रमण कर रहे थे तो उसके विद्ध बाबा गोरखनाथ ने अपने शिष्यों के साथ खूब संघर्ष किया। युद्ध लड़ने के कारण योगी न ही भोजन पका पाते थे और न ही खा पाते थे और इस कारण योगियों को कई दिनों तक भूखा रहना पड़ता था, जिससे उनकी शारीरिक शक्ति कमजोर होती जा रही थी। इसके समाधान के लिए तब बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को मिलाकर एक पकवान बनाया जिसे खिचड़ी का नाम दिया गया।

इसे बनाने में समय भी कम लगता था और खाने के बाद योगी शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहते थे। खिलजी के भारत छोड़ने के बाद योगियों ने मकर संक्रांति के दिन उत्सव मनाया और खिचड़ी तैयार कर इसे भोग के रूप मे वितरित किया। यही कारण है कि हर साल मकर सक्रांति पर खिचड़ी बनाई जाती है और बाबा गोरखनाथ को इसका भोग लगाया जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने और दान करने की भी परंपरा है।

End of Feed