Makar Sankranti 2023 Date, Muhurat: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाना रहेगा सही? दूर करें कन्फ्यूजन

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 11:24 AM IST

Makar Sankranti 2023 Date, Time, Puja Muhurat (मकर संक्रांति कब है 2023): मकर संक्रांति का त्योहार सनातन धर्म का बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। जानिए साल 2023 में 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

Makar Sankranti 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: मकर संक्रांति के पर्व को सूर्य के उत्तरायण होने की खुशी में मनाया जाता है ये सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार है। ये त्योहार मुख्य रूप से सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व पिता-पुत्र के मिलन से भी संबंधित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की भी परंपरा है। जानिए साल 2023 में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति।

makar snakranti 2023

Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति 2023 में कब है?

मकर संक्रांति 2023 डेट और मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Date And Muhurat)

सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर प्रवेश कर रहे हैं। क्योंकि मकर संक्रांति पर स्नान-दान दिन के समय किया जाता है इसलिए मकर संक्रांति पर्व इस साल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त सुबह 07:15 से दोपहर 12:30 तक रहेगा। वहीं महापुण्य काल मुहूर्त सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक रहेगा।

End of Feed