Makar Sankranti 2023 Date: साल 2023 में कब है मकर संक्रांति, जानें तारीख, तिथि और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 21, 2022, 03:59 PM IST

Makar Sankranti 2023 Date and Time in India (मकर संक्रांति 2023 कब है) : जनवरी में जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं। इसी के साथ सर्दी कम होने लगती है। यहां देखें 2023 में मकर संक्रांति की डेट और मुहूर्त।

Makar Sankranti 2023 Date and Time in India: हिंदू रीति रिवाजों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन से सर्दी में भी फर्क आने लगता है और दिन लंबे होने शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के सेवन की भी परंपरा है।

Makar Sankranti 2023 Date: साल 2023 में कब है मकर संक्रांति, जानें तारीख, तिथि और शुभ मुहूर्त

ऐसे तो साल भर में 12 संक्रांति मनाई जाती हैं लेकिन इन सभी में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को खास स्थान प्राप्त है। इस दिन नदी स्नान की भी परंपरा है और दान भी किया जाता है। पूरे देश में अलग अलग परंपराओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यहां देखें पंचांग के अनुसार, साल 2023 में मकर संक्रांति कब मनाई (When is Makar Sankranti in 2023) जाएगी।

End of Feed