Makar Rashifal, August 2023: मकर राशि वालों का अगस्त महीने का करियर, आर्थिक, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल

Makar Rashifal August 2023 (Capricorn Horoscope August 2023): मकर राशि वाले देखें अपना अगस्त महीने का आर्थिक, करियर, लव, पारिवारिक और स्वास्थ्य राशिफल यहां।

Makar Rashifal August 2023 (Capricorn Horoscope August 2023): मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती की दशा के कारण अगस्त महीने धन आने की रफ्तार धीमी रहेगी। बृहस्पति चौथे भाव में तीसरे भाव के स्वामी के रूप में मौजूद हैं। इसके प्रभाव से आर्थिक समस्याएं आएंगी। इसके अलावा आपको आपको कई जगह धन खर्च करने की जरूरत भी पड़ सकती है। वहीं मकर राशि के कुछ जातकों को अगस्त महीने में यात्रा से धन लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। चौथे भाव में राहु के प्रभाव से जातकों को परिवार में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस महीने आप अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। केतु के प्रभाव से आप अध्यात्म की ओर बढ़ेंगे। मकर राशि वाले यहां पढ़ें अगस्त महीने का विस्तृत राशिफल।

capricorn august horoscope 2023

Makar August Rashifal 2023, Capricorn August Horoscope 2023 In Hindi

मकर राशि अगस्त 2023 करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope August 2023)

अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मकर राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको करियर में अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन इस महीने विदेश में काम के अवसर मिलने की संभावना है। वहीं शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण आपको करियर में संतुष्टि मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये महीना मध्यम परिणाम देने वाला साबित होगा। हालांकि महीने के अंत में आपको अच्छा धन लाभ होने के संकेत हैं।

End of Feed