महावीर जयंती आज, यहां पढ़ें महावीर जयंती का व्रत कैसे किया जाता है, पूजा विधि और मंत्र, महावीर स्वामी का अभिषेक कैसे करें

Mahavir Jayanti 2026, महावीर जयंती 2026: महावीर जयंती के दिन व्रत, पूजा और अभिषेक का विशेष महत्व होता है। श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान महावीर की आराधना करते हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाते हैं। यहां पढ़ें आज महावीर जयंती है, इसका महत्व क्या है और महावीर जयंती का व्रत कैसे किया जाता है।

Mahavir Jayanti 2026, महावीर जयंती 2026: महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है, जो महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। महावीर भगवान जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और उनके उपदेशों को अपनाकर आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। हर साल चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल 2026 में महावीर जयंती का त्योहार 31 मार्च यानी आज मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन व्रत कैसे किया जाता है, पूजा विधि क्या है और अभिषेक कैसे करें।

महावीर जयंती का व्रत कैसे किया जाता है

महावीर जयंती का महत्व

महावीर स्वामी ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और करुणा का संदेश दिया। इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के अंदर आत्मसंयम और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, यह दिन हमें सिखाता है कि सादगी और शांति से जीवन जीना ही सच्चा धर्म है।

End of Feed