Mahashivratri Celebration Reason: महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? इस दिन क्या हुआ था, जानिए इसका इतिहास

Mahashivratri Celebration Reason: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि व्रत रखा जाता है। लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि का अपना खास महत्व होता है। इसे श्रद्धालु महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है।

Why Mahashivratri Is Celebrated In Hindii: महाशिवरात्रि सनातन धर्म के लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी को मनाया जाता है। इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से महाशिवरात्रि का व्रत रखता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। शिव पुराण के अनुसार जो कन्याएं अपने लिए योग्य वर की तलाश कर रही होती हैं उनके लिए ये व्रत बेहद फलदायी साबित होता है। क्योंकि इस व्रत को करने से विवाह में आ रही सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि का पर्व क्यों मनाया जाता है और इस दिन क्या हुआ था।

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है (Maha Shivratri Kyu Manai Jati Hai)

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है इसे लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। पहली पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर यानी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग के स्वरूप में प्रकट हुए थे।यही वजह है कि महाशिवरात्रि को शिव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं शिवलिंग का पूजन सबसे पहले ब्रह्मा जी और भगवान विष्णु ने किया था। शास्त्रों के अनुसार अपने जीवन के उद्धार के लिए शिवरात्रि का व्रत माता लक्ष्मी, सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती और रति आदि देवियों ने भी किया था। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रगट हुए थे।

End of Feed