Mahashivratri 2026 Vrat Niyam: महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन नियमों का पालन, जानिए महाशिवरात्रि पर क्या करें?

Mahashivratri 2026 Vrat Rules in Hindi: आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन ही भगवान शिव ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इसके साथ ही आज की भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस कारण महाशिवरात्रि के व्रत के दिन कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से नियम हैं, जो महाशिवरात्रि के दिन जरूर करने चाहिए?

Mahashivratri 2026 Vrat Rules in Hindi: महाशिवरात्रि 2026 का पर्व भगवान शिव की आराधना, संयम और आत्मशुद्धि का महापर्व है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह दिन साधना और भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि महाशिवरात्रि का व्रत नियमपूर्वक और श्रद्धा से करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है जब उसके नियमों का विधिवत पालन किया जाए। साल 2026 में महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन नियमों का पालन करना आवश्यक है।

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

प्रातःकाल उठने और व्रत के संकल्प का नियम

महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठना श्रेष्ठ माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्नान के बाद साफ और सादे वस्त्र धारण करें। परंपरागत मान्यता के अनुसार इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

End of Feed