Mahashivratri 2026 Rudrabhishek Vidhi: घर पर रुद्राभिषेक करने की सरल विधि और सामग्री, जानिए बिना पंडित के रुद्राभिषेक कैसे करें

Mahashivratri 2026 Rudrabhishek Vidhi: आज 15 फरवरी की शाम 5 बजे से महाशिवरात्रि की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि की पूजा अभी से लेकर रात के चौथे पहर तक होगी। इस दौरान प्रभु का अभिषेक अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं कि भगवान शिव का अभिषेक करने की सरल विधि क्या है और किसी रुद्राभिषेक के लिए क्या सामग्रियों की आवश्यकता है।

Mahashivratri 2026 Rudrabhishek Vidhi: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की उपासना, व्रत और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आप पंडित के बिना घर पर ही सरल विधि से रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सामग्री और विधि आपके लिए उपयोगी रहेगी।

रुद्राभिषेक की विधि

रुद्राभिषेक की विधि

रुद्राभिषेक के लिए आवश्यक पूजन सामग्री

घर पर साधारण और श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक करने के लिए आप निम्न सामग्री रख सकते हैं। रोली, हल्दी, मौली (कलावा), सिंदूर, लौंग, इलायची, सुपारी, अबीर, गुलाल, लाल और श्वेत चंदन, अष्टगंध, कुमकुम, शहद, इत्र, चमेली का तेल, गंगाजल, गुलाबजल, केवड़ा जल, कमल बीज, सप्तधान्य, काला तिल, जौ, पीली सरसों, जनेऊ, धूपबत्ती, भस्म, शमीपत्र, रूई की बत्ती, घी, कपूर, नारियल, पान के पत्ते, लाल, पीला और सफेद कपड़ा, बेलपत्र (कम से कम 108), भांग, दूर्वा, फल, मिठाई, पंचमेवा, दूध (5 या 7 लीटर), दही, शहद, गन्ने का रस, फूल माला, कमल पुष्प (21, 51 या 108), गुलाब और गेंदा के फूल, रुद्राक्ष माला आदि। यदि पूरी सामग्री उपलब्ध न हो तो केवल जल, दूध, बेलपत्र, फूल और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र से भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है। सबसे जरूरी श्रद्धा और साफ मन है।

End of Feed