15 या 16 फरवरी, कब रखा जाएगा महाशिवरात्रि व्रत? जानिए सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2026 Mei Kab Hai: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि के मेल पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। साल 2026 में महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है, इसका कारण चतुर्दशी तिथि का दो दिन होना है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में महाशिवरात्रि की तिथि क्या है?

Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना और उपासना के लिए समर्पित माना जाता है। हर साल यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा या 16 फरवरी को रखा जाएगा। आइए जानते हैं कि इस दिन व्रत कब रखा जाएगा?

महाशिवरात्रि व्रत 2026

महाशिवरात्रि व्रत 2026

महाशिवरात्रि 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट से हो रहा है और यह तिथि 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि की पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय प्रदोष काल से लेकर निशिता काल तक माना जाता है। इसी वजह से महाशिवरात्रि में उदया तिथि नहीं, बल्कि प्रदोष व्यापिनी तिथि को मान्यता दी जाती है। ऐसे में 15 फरवरी की शाम को प्रदोष काल में चतुर्दशी तिथि मौजूद है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026, रविवार को ही रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 16 फरवरी को होगा।

End of Feed