Mahashivratri 2024 Date: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें क्या ना करें, यहां जानें पूरा नियम

Maha Shivratri 2024 Dos and donts: इस साल 8 मार्च 2024 को शुक्रवार के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन का व्रत साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत के दिन क्या करें क्या ना करें।

Maha Shivratri 2024 Dos and donts: महाशिवरात्रि के व्रत का शास्त्रों में बहुत महत्व है। ये व्रत हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष का भी व्रत रखा जाता है। ये दोनों ही व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। जो भी साधक विवाह की कामना लिए इस व्रत को करता है। उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं समय हमे बहुत सारी बातों का ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या नहीं। यहां जानें सारे नियम।

Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें (What to do on Mahashivratri)

  • महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • उसके बाद भगवान भोलेनाथ का भांग, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाएं।
  • इस दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचें।
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध, दही अर्पित करना चाहिए।
  • महाशिवात्रि के दिन शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन क्या ना करें (What not to do on Mahashivratri)

  • महाशिवरात्रि के मांस मदिरा का सेवन ना करें।
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को कमल और केतकी के फूल अर्पित ना करें।
  • इस दिन शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि की पूजा के समय भगवान भोलेनाथ को तुलसी दल अर्पित ना करें।
  • शिवलिंग पर शंख से भूलकर भी जल अर्पित ना करें।

महाशिवरात्रि व्रत के लाभ (Mahashivratri Vrat Benefits)

महाशिवरात्रि का व्रत रखने से साधक को धन, वैभव और यश की प्राप्ति होती है। यदि किसी कुंवारी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो ये व्रत करने से उसके शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। विवाहित स्त्रियों के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत बहुत लाभकारी होता है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर में सुख, समृ्द्धि आती है।

End of Feed