Mahashivratri 2024 Daan: सनातन परंपरा में महाशिवरात्रि के दिन का बहुत महत्व है। ये व्रत हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन ही भगवान शिव धरती पर शिवलिंग रूप में विराजमान हुए थे। इस दिन का व्रत करने से और शिव जी की विधि- विधान से पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन का व्रत यदि कुंवारी कन्या करती हैं तो उन्हें मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त (Mahashivratri Shubh Muhurat 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को शाम को 09 बजकर 57 मिनट पर होगी और इसका समापन 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा।Mahashivratri 2024 Daan (महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए)
तिल का दान
महाशिवरात्रि के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही परिवार को पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
वस्त्र का दान
महाशिवरात्रि के दिन वस्त्र का दान करना अच्छा माना जाता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करने से साधक पर शिव जी कृपा दृष्टि बनी रहती है।
अनाज का दान
महाशिवरात्रि के दिन अनाज का दान करना चाहिए। इस दिन आप गरीब लोगों को अनाज का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन- धान्य की कभी कोई कमी नहीं होगी।
दूध का दान
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पर दूध चढ़ाया जाता है। इस दिन दूध का दान करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
