Mahashivratri 2024 Bhog: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं उनके प्रिय भोग, यहां देखें लिस्ट

Mahashivratri 2024 Bhog (शिव जी के प्रिय भोग): इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। आइए यहां जानते हैं शिव जी के प्रिय भोग के बारे में।

Mahashivratri 2024 Bhog (शिव जी के प्रिय भोग): महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, शहद और जल से किया जाता है। इस दिन भगवान शिव का व्रत करने से और उनकी पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान भोलेनाथ को इस दिन उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने से साधक पर उनकी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं महादेव के प्रिय भोग के बारे में।

Mahashivratri 2024 Bhog (शिव जी के प्रिय भोग)

मालपुआ

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इस दिन शिव जी को इस चीज का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

End of Feed