Maha Shivaratri 2023 Date: 2023 में महाशिवरात्रि कब है, जानें किस डेट को रखा जाएगा भोलेनाथ का ये व्रत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 12:56 PM IST

Maha Shivratri Date 2023 In India (महाशिवरात्रि 2023 डेट कब है): यदि आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, तो यहां जानें 2023 में महा शिवरात्रि के व्रत को कब रखा जाएगा।

Maha Shivratri Date 2023 In India (महाशिवरात्रि 2023 डेट कब है): महाशिवरात्रि का पर्व हिंदुओं के लिए बहुत महान पर्व माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया (When is Maha Shivratri in 2023) जाता है। इस दिन भक्त पूरे उत्साह और भक्ति के साथ शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर करते हैं। कुछ जगहों पर तो इस दिन भक्त रात्रि जागरण भी करते है। आपको बता दें महाशिवरात्रि के दिन कई जगहों पर तो झांकियां भी निकाली जाती है।

Maha Shivaratri 2023 Date: 2023 में महाशिवरात्रि कब है, जानें किस डेट को रखा जाएगा भोलेनाथ का ये व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। कुछ विद्वानों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने 'कालकूट विष' जो सागर मंथन से निकला था उसे पिया था। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि महाशिवरात्रि का व्रत यदि भक्त श्रद्धा से करें, तो उसे भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। यदि आप भी हर वर्ष भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप 2023 में यह व्रत कब रखा जाएगा इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

End of Feed