माघ पूर्णिमा पर नहीं जा सकते प्रयागराज, तो जानें घर पर कैसे करें शाही स्नान, आज नहाने का तरीका

प्रयागराज में शाही स्नान न भी कर सकें, तब भी माघ पूर्णिमा का पुण्य घर पर ही प्राप्त किया जा सकता है। घर पर भी सच्चे मन से किया गया स्नान, तर्पण, दान, जाप और सेवा का फल शाही स्नान के समान माना जाता है। यहां से आप जानें कि अगर प्रयागराज नहीं जा सकते हैं तो घर में शाही स्नान कैसे करें।

अगर आप माघ पूर्णिमा पर शाही स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको घर पर ही माघ पूर्णिमा के शाही स्नान को करने तरीका बता रहे हैं। माघ पूर्णिमा स्नान को घर पर करने की अपनी विधि है, जिसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्नान के बाद क्या करना है, इसके बारे में भी यहां बताया गया है। साथ ही यहां माघ पूर्णिमा के स्नान का महत्व भी समझाया गया है।

माघ पूर्णिमा पर नहीं कर सकते शाही स्नान तो क्या करें? (pc: pinterest)

माघ पूर्णिमा 2026 पर स्नान-दान का मुहूर्त-

द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन राहुकाल और भद्रा दोनों का संयोग बन रहा है। 1 फरवरी 2026 को सुबह 07:09 से दोपहर 04:42 मिनट तक भद्रा रहेगी, जबकि दोपहर 04:39 से शाम 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसके अलावा सुबह 07:09 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से सुबह 06:17 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आप सुबह 05:24 से सुबह 07:09 मिनट के बीच पूजा-पाठ व स्नान-दान जैसे शुभ कार्य कर सकते हैं।

End of Feed