Shani: चंद्र ग्रहण का शनि देव की इन 3 राशियों पर पड़ेगा बेहद शुभ प्रभाव, धन में होगी बढ़ोतरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 05:28 PM IST

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण शनि देव की प्रिय राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के लोगों की किस्मत चमकने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Lunar Eclipse 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ के लिए ये ग्रहण शुभ होगा तो कुछ के लिए अशुभ। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण न्याय के देवता शनि देव की प्रिय राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

shani dev

शनि देव की 3 प्रिय राशियां जिनके लिए चंद्र ग्रहण है शुभ

शनि देव की 3 प्रिय राशियां जिनके लिए चंद्र ग्रहण रहेगा शुभ (Chandra Grahan 2022 Lucky For Shani Dev Favourite Zodiac Signs)

तुला राशि: ये शनि देव की प्रिय राशियों में से है। इस राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण का इस राशि वालों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। बल्कि इस दौरान आपकी जीवन की टेंशन कम होंगी। नौकरी और बिजनेस में अच्छी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है।

End of Feed