Sawan Rituals For Lord Shiva: भगवान शिव की भक्ति का श्रेष्ठ समय सावन के महीने को माना जाता है। भोलेनाथ की कृपा आप पर सदा बनी रहे इसके लिए सावन के महीने में कुछ मंत्रों का श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन जाप करना लाभप्रद हो सकता है। इन मंत्रों का जाप करने से पहले प्रतिदिन स्नान करके शांत वातावरण में बैठना बेहद अनिवार्य है। जल, बेलपत्र, धूप-दीप और सफेद फूल से शिवलिंग का पूजन अपनी विधी में शामिल करें। हम आपको जिन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं उनके जाप से ना केवल आर्थिक समृद्धि आएगी बल्कि मानसिक शांति भी मिलेगी।
Sawan Shiva chanting (IMAGE CREDIT- CANVA)
1- महामृत्युंजय मंत्र: जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें यह मंत्र मृत्यु के भय को भी दूर करता है।
मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
2- शिव पंचाक्षरी मंत्र: मन को शांत करने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सबसे सरल और प्रभावी मंत्र शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
मंत्र: ॐ नमः शिवाय
3- रुद्र गायत्री मंत्र: जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का रोजाना जाप करने से बुद्धि तेज होने के साथ ही निर्णय क्षमता भी बढ़ती है।
मंत्र: ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
4- शिव धन प्राप्ति मंत्र: धन-लाभ और आर्थिक समृद्धि के लिए शिव धन प्राप्ति मंत्र का विशेष महत्व है। शिव धन प्राप्ति मंत्र से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है।
मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं नमः शिवाय श्रीं ह्रीं ॐ
5- शिव रक्षा मंत्र: नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करने के लिए और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए रोजाना शिव रक्षा मंत्र का जाप करें।
मंत्र: ॐ श्री रुद्राय नमः
