भारत का अनोखा गणेश मंदिर, जहां आज भी विराजमान हैं मानव मुख वाले गणपति

Lord Ganesha Temple: गणेश जी का नाम लेते ही हाथी के चेहरे वाली तस्वीर सामने आती है, लेकिन तमिलनाडु में एक मंदिर ऐसा भी है जहां मानव मुख वाले गणेश विराजमान हैं।

Lord Ganesha Temple: भगवान गणेश की तस्वीर सामने आते ही हमारे मन में हाथी के सिर वाले गणपति की छवि बनती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गणेश जी के बारे में सुना है जिनका चेहरा इंसान जैसा है? तमिलनाडु में एक ऐसा मंदिर है, जहां गणपति का यही अनोखा स्वरूप देखने को मिलता है। इस मंदिर को आधि विनायक मंदिर (Adhi Vinayagar Temple) कहा जाता है और यहां भगवान गणेश को मानव मुख वाले रूप में पूजा जाता है।

Lord Ganesha Temple

आधि विनायक मंदिर

कहां है यह अनोखा मंदिर

तमिलनाडु के थिलथरपनपुरी में मानव मुख वाले गणेश का यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर मुक्तीश्वरार मंदिर परिसर का हिस्सा है। आम गणेश मंदिरों से अलग यहां गणपति की प्रतिमा हाथी के चेहरे वाली नहीं, बल्कि मानव मुख वाली मानी जाती है। इसी वजह से यह स्थान गणेश भक्तों के बीच खास आकर्षण का केंद्र है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के कारण दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

End of Feed