Lohri 2024 Date And Time: लोहड़ी के त्योहार का सिख धर्म में बहुत महत्व है। ये त्योहार पंजाब में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं कुछ लोग ये त्योहार 13 जनवरी को भी मना रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि देवता को समर्पित माना जाता है। लोहड़ी नई फसल सूर्य देवता और अग्नि देवता को समर्पित की जाती है। इसका कारण इन दोनों देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करना है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह नई फसल का प्रसाद सबसे पहले अग्नि के माध्यम से सभी देवताओं तक पहुंचता है। इस माध्यम से सूर्य देव और अग्नि देव से भविष्य में अच्छी फसल की कामना की जाती है। इस दिन शाम के समय अग्नि जलाई जाती है और उसके फेरे लिए जाते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी की आग में क्या- क्या चीजें डाली जाती है।
लोहड़ी की आग में क्या- क्या डाला जाता है
- मूंगफली
- गजक
- रेवड़ी
- तिल
- पॉपकॉर्न
