Happy Lohri 2024 Date: आज और कल दोनों दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, नोट कर लें आग जलाने का मुहूर्त

Lohri Date 2024: लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल ये त्योहार 13 या 14 जनवरी को पड़ता है। जानिए इस साल लोहड़ी कब मनाई जाएगी। नोट कर लें तिथि व मुहूर्त।

Lohri Date 2024 (लोहड़ी कब है 2024 में): लोहड़ी का त्योहार आमतौर पर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है। अगर मकर संक्रांति 14 की होती है तो लोहड़ी 13 को मनाई जाती है। वहीं अगर मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ती है तो लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर साल 13 को ही लोहड़ी मनाते हैं। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है तो ऐसे में लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जानी चाहिए। लेकिन कई लोग 13 तारीख को भी ये पर्व सेलिब्रेट करेंगे। जानिए 13 या 14 किस दिन लोहड़ी मनाना सही रहेगा।

Lohri 2024

Lohri 2024 Date And Time

2024 में लोहड़ी की तारीख और शुभ मुहूर्त (Lohri 2024 Date And Time)

पंचांग अनुसार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं संक्राति क्षण 14 तारीख में 02:54 AM मिनट तक रहेगा।

End of Feed