Lohri 2023 Date: 13 या 14 जनवरी लोहड़ी कब है? जानें इस पर्व से जुड़े रीति-रिवाज

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 02:36 PM IST

Lohri Kab Hai 2023: लोहड़ी का त्योहार पंजाब का सबसे लोकप्रिय पर्व है जो वर्तमान समय में देश के अन्न हिस्सों में भी मनाया जाने लगा है। जानिए साल 2023 में ये पर्व कब मनाया जाएगा।

Lohri 2023 Date: लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से सिंखों द्वारा पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। ये पर्व आनंद और खुशियों का प्रतीक है। इस त्योहार की लोकप्रियता के चलते ये भारत में नहीं बल्कि विश्वभर में मनाया जाने वाला उत्सव है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बड़े हर्षोल्लास से लोहड़ी पर्व की बधाई देते हैं। ये त्यौहार किसानों के लिए आर्थिक रूप से नूतन वर्ष माना जाता है। साल 2023 में लोहड़ी पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाई जाएगी।

happy lohri 2023

Lohri 2023 Date: लोहड़ी कब है?

लोहड़ी पर्व का महत्व: लोहड़ी का पर्व पौष या माघ के महीने में आता है। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व के बाद से ही रातें छोटी होने लगती हैं और दिन बड़े। ये पर्व अधिकतर मकर संक्रांति से एक दिन पहले उसी पर्वसंध्या को मनाया जाता है। पारंपरिक तौर पर ये पर्व बुआई और कटाई से जुड़ा हुआ है। इस पर्व में लोग शाम के समय अग्नि के चारों तरफ नाचते-गाते हैं और लोहड़ी की अग्नि में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक आदि डालते हैं। इस दिन ये चीजें अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बांटने की भी परंपरा है।

End of Feed