Numerology: क्यों 13 अंक माना जाता है अशुभ, आखिर कहां से आई ये मान्यता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 09:57 PM IST

Numerology: दुनियाभर में शुभ-अशुभ को लेकर कई अंधविश्‍वास और मान्यताएं जुड़ी हैं। पश्चिम के देशों में ऐसी ही एक मान्यता अंक 13 को लेकर भी है। ज्‍यादातर देशों में लोग 13 नंबर को बहुत ही अशुभ मानते हैं और इस अंक से संबंधित किसी भी कार्य को करने से हमेशा परहेज करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम के ज्‍यादातर देशों में 13 नंबर को माना जाता है अशुभ
  • ईसाई धर्म के अनुसार 13 तारीख को ईसा मसीह के साथ हुआ था धोखा
  • मनोविज्ञान 13 अंक को कहते हैं थर्टीन डिजिट फोबिया


Numerology: दुनिया में शुभ-अशुभ को लेकर अपनी कई धारणाएं हैं जिनका कोई आधार नहीं है, लेकिन मानते सभी हैं। जैसे हिन्‍दू धर्म में मान्‍यता है कि घर से बाहर अगर कोई जा रहा है और अचानक से कोई छींक दे या बिल्ली रास्ता काट जाए, तो यह अशुभ होता है। इसे अनहोनी माना जाता है। इसी तरह से 13 अंक को भी भारत समेत कई देशों में अशुभ माना जाता है। इस तारीख पर लोग न तो कोई भी नए काम की शुरूआत करते हैं और न ही 13 नंबर का घर, होटल या गाड़ी लेना पसंद नहीं करते हैं।

लोगों के मन में 13 अंक को लेकर इतना ज्यादा अंधविश्वास आखिर क्यों हैं, इसे लेकर कोई ठोस वजह अभी तक नहीं पता चली है। लेकिन इस अंक से के पीछे कुछ मान्‍यताएं जरूर जुड़ी हैं, जिससे लोग इस अंक से दूरी बनाकर रहना चाहते हैं।

End of Feed