Laxmi Jayanti 2026 Date: मार्च 2026 में कब है लक्ष्मी जयंती? यहां से नोट करें सही तिथि और पूजा का मुहूर्त

Laxmi Jayanti 2026 Date (लक्ष्मी जयंती कब है 2026 में): हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। साल 2026 में लक्ष्मी जयंती कब और किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां लक्ष्मी जयंती की डेट के साथ-साथ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा भी बताई गई है।

Laxmi Jayanti 2026 Date (लक्ष्मी जयंती कब है 2026 में): लक्ष्मी जयंती हिंदू धर्म का एक पवित्र और शुभ पर्व है, जो धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी देवी लक्ष्मी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और उन्होंने संसार को ऐश्वर्य और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। लोग इस अवसर पर अपने घरों की सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं ताकि उनके जीवन में सुख, शांति और धन की वृद्धि हो। साल 2026 में लक्ष्मी जयंती किस दिन है, इसकी डेट को लेकर जो कंफ्यूजन है वो हम यहां दूर कर रहे हैं। इस लेख में आप लक्ष्मी जयंती की डेट और मुहूर्त के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

लक्ष्मी जयंती 2026 में कब है? (pc: pinterest)

लक्ष्मी जयंती 2026 में-

साल 2026 में 2 मार्च के दिन पूर्णिमा तिथि 17:55 बजे से शुरू होकर अगले दिन 3 मार्च के दिन 17:07 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, लक्ष्मी जयंती 3 मार्च को मनाया जाएगा।

End of Feed