Last Chandra Grahan 2026: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा, भारत में दिखेगा या नहीं, क्या सूतक मान्य होगा

Last Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। जानें भारत में यह कितनी देर दिखाई देगा, किन देशों में नजर आएगा, सूतक काल लगेगा या नहीं और इसका धार्मिक महत्व।

Last Chandra Grahan 2026: अगर आप साल 2026 के आखिरी चंद्र ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं, तो तारीख नोट कर लीजिए। यह ग्रहण 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को लगेगा। हालांकि भारत के लोगों के लिए एक जरूरी बात है। इस बार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसे लेकर सूतक को लेकर भी अलग नियम लागू होंगे।

last chandra grahan 2026, chandra grahan 2026 date

कब लगेगा 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा

कब लगेगा 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2026 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। ग्रहण अपने सबसे बड़े प्रभाव पर सुबह 9:43 बजे के करीब होगा।

End of Feed