लड्डू गोपाल की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए? जानें घर में लड्डू गोपाल रखने के 10 नियम

लड्डू गोपाल हमें सिखाते हैं कि ईश्वर प्रेम से बंधते हैं, नियमों से नहीं। जब हम उन्हें अपने घर का सदस्य मानकर रखते हैं, तब वे केवल मंदिर में नहीं, हमारे मन में भी विराजमान हो जाते हैं। लेकिन घर में लड्डू गोपाल को रखने के कुछ खास नियम होते हैं। यहां से आप उन 10 नियमों के बारे में जान सकते हैं।

लड्डू गोपाल यानी बाल स्वरूप श्रीकृष्ण, को घर में रखना केवल पूजा नहीं बल्कि परिवार के एक बालक को अपनाने जैसा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां लड्डू गोपाल विराजते हैं, उस घर में प्यार आनंद और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन उनकी कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन आवश्यक होता है। यहां से आप उन नियमों के बारे में जान सकते हैं।

लड्डू गोपाल रखने से 10 नियम (pic credit: canva)

लड्डू गोपाल की मूर्ति कितनी बड़ी होनी चाहिए?

घर में रखने के लिए 2 इंच से 6 इंच तक की लड्डू गोपाल की मूर्ति सबसे सही मानी जाती है। 2 से 3 इंच की मूर्ति साधारण पूजा और छोटे घरों के लिए ठीक रहती है। वहीं, 4 से 6 इंच की मूर्ति नियमित सेवा, श्रृंगार और भोग के लिए उत्तम मानी जाती है। बहुत बड़ी मूर्ति रखना तभी उचित है जब आप रोज समय देकर उनकी पूरी सेवा कर सकें।

End of Feed