Labh Pancham 2024 Date: कब है लाभ पंचमी? यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहू्र्त और महत्व

Labh Pancham 2024 Date: लाभ पंचमी को लाभ पंचम के नाम से भी जाना जाता है। ये दिवाली के पांचवें दिन पर मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल लाभ पंचमी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Labh Pancham 2024 Date: हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का बहुत ही खास महत्व है। लाभ पंचमी का त्योहार दिवाली पर्व के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस पर्व को गुजारत में विशेषतौर पर मनाया जाता है। गुजरात में इसी दिन दिवाली के पर्व का समापन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार लाभ पंचमी का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। लाभ पंचमी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही व्यापार में उन्नति के लिए भी ये पर्व खास माना जाता है। आइए जानें लाभ पंचमी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Labh Pancham 2024 Date (लाभ पंचमी 2024 डेट)

पंचांग के अनुसार लाभ पंचमी का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन दिवाली के पांच दिन पर्व का समापन होता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 06 नवंबर 2024 को रात्रि 12:16 बजे शुरू होगी और इसका समापन 07 नवंबर, 2024 को सुबह 12:41 बजे होगा। ऐसे में लाभ पंचमी 6 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed