Krishna Bhog List (कृष्ण भगवान का प्रिय भोग क्या है): देशभर में 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर भक्त कान्हा के लिए व्रत रखेंगे और रात में कान्हा के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। कान्हा के जन्म के दिन भक्त उन्हें उनका प्रिय भोग भी लगाते हैं। वैसे तो लड्डू गोपाल के लिए 56 भोग बनाया जाता है लेकिन अगर 56 भोग लगाने का आपके पास समय नहीं है या सामर्थ नहीं है तो कान्हा को यहां दिए 7 भोग भी समर्पित कर सकते हैं। इससे भी कान्हा जी प्रसन्न हो जाएंगे।
Krishna Ji Ka Priya Bhog-
1. माखन- मिश्री
कान्हा को माखन- मिश्री बेहद प्रिय है, ये तो हर कोई जानता है। कान्हा की माता भी उन्हें बचपन में यही खिलाती थीं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को ये जरूर समर्पित करें।
2. मेवा बर्फी या मेवा पाक
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मेवा से बनी मिठाई कान्हा को जरूर चढ़ानी चाहिए। मेवा कृष्ण को प्रिय है। आप इस दिन मेवा बर्फी या मेवा पाक बन सकते हैं।
3. धनिया पंजीरी
कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत तो धनिया पंजीरी के बिना अधूरा है। ये लड्डू गोपाल को बेहद पसंद है। जन्माष्टमी के दिन इसके बिना पारण भी पूरा नहीं होता है।
4. पंचामृत
पंचामृत, भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाने वाला एक विशेष प्रसाद है, जो पांच अमृत तत्व दूध, दही, घी, शहद और चीनी से मिलकर बनता है।
5. शहद
जन्माष्टमी के दिन कान्हा का जन्म हुआ था और जैसे बच्चे को जन्म के समय शहद चटाया जाता है, ठीक वैसे ही जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को शहद खिलाया जाता है। इसे भी भोग में शामिल करें।
6. खीरा
खीरा भी कृष्ण जी को बेहद पसंद है। खीरा जन्माष्टमी के दिन शुभ भी माना जाता है और इसका उपयोग कृष्ण जन्म के लिए भी किया जाता है। इसिलए इसे भोग में शामिल करना ही चाहिए।
7. तुलसी
आप जन्माष्टमी के मौके पर प्रसाद में तुलसी के पत्ते को जरूर शामिल करें, ऐसा इसलिए क्योंक भगवान को तुलसी अति प्रिय होती है।
