Krishna Chhathi Bhog : कान्हा जी की छठी पर क्या भोग लगाएं, यहां देखें लड्डू गोपाल की छठी भोग लिस्ट

Krishna Chhathi Par Kya Bhog Lagayen 2026: कान्हा की छठी पर कई पकवानों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि इनमें से वे कौन से पकवान हैं, जिनका भोग कान्हा को जरूर लगाना चाहिए।

Krishna Chhathi Par Kya Bhog Lagayen 2026: जन्माष्टमी के बाद घर-घर में बाल गोपाल की छठी मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। जिस तरह किसी नवजात बच्चे के जन्म के छठे दिन छठी का आयोजन किया जाता है, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की भी छठी मनाने की परंपरा है। इस दिन लड्डू गोपाल को बच्चे की तरह सजाया जाता है और उन्हें तरह-तरह के सात्विक पकवानों का भोग लगाया जाता है।

Krishna Chhathi Par Kya Bhog Lagayen 2026  लड्डू गोपाल को छठी पर क्या भोग लगाएं

लड्डू गोपाल को छठी पर क्या भोग लगाएं

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई गई थी। इसके अनुसार कान्हा जी की छठी 9 सितंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। कान्हा जी की छठी पर सबसे खास भोग की बात करें तो कढ़ी-चावल का नाम सबसे पहले आता है। कई क्षेत्रों में इसे छठी के पारंपरिक भोजन के तौर पर बनाया जाता है। इसके साथ माखन-मिश्री, पंचामृत, पेड़ा, मालपुआ, फल और दूसरे सात्विक पकवान भी भगवान को अर्पित किए जाते हैं।

End of Feed