Krishan Janmashtami 2023: जानिए कब है कृष्ण जन्माष्टमी, ये हैं कान्हा के प्रिय भोग

Krishan Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। जानिए इस बार कब मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार।

Krishan Janmashtami 2023: भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी तिथि को लेकर काफी दुविधा बनी हुई है। कुछ लोग 6 सितंबर तो कुछ लोग 7 सितंबर को ये त्योहार मनाने की बात कर रहे हैं। इस बार रोहिणी नक्षत्र का आंरभ 6 सितंबर को सुबह 9 बजे से हो रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में ही हुआ था इस कारण जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर को ही मनाया जाएगा। रात्रि में जन्म लेने के कारण इस दिन भगवान की पूजा रात में ही की जाती है। इस बार रात में कृष्ण जी की पूजा का समय 11 बजक 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक होगा। इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Krishan Janmashtami 2023

Krishan Janmashtami 2023

इन विशेष चीजों का लगाएं भोग

माखन मिश्री

कान्हा को माखन मिश्री बहुत प्रिय है। बचपन में कृष्ण हर किसी के घर में माखन मिश्री चुरा कर खाया करते थे। इस कारण उनका एक नाम माखन चोर भी है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए।

End of Feed