Kojagiri Purnima Date 2024: कोजागरी पूर्णिमा कब है, नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kojagiri Purnima Date 2024: कोजागरी पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा को कहा जाता है। कोजागरी पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कोजागरी पूर्णिमा कब और इसका शुभ मुहूर्त।

Kojagiri Purnima Date 2024: कोजागरी पूर्णिमा का व्रत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कोजागरी पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती लोक पर आती हैं और अपने साधक को आशीर्वाद देती हैं। कोजागरी पूर्णिमा का पर्व बिहार और बंगाल में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है। शरद पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कोजागरी पूर्णिमा कब है और इसका शुभ मुहूर्त।

Kojagiri Purnima Date 2024 (कोजागरी पूर्णिमा कब है 2024)

कोजागरी पूर्णिमा का पर्व हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 16 अक्तूबर को सुबह 8 बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 17 अक्तूबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगी। ऐसे में कोजागरी पूर्णिमा इस साल 16 अक्तूबर को मनाई जाएगी।

End of Feed