Kojagari Lakshmi Puja Vidhi And Shubh Muhurat: कोजागरी पूर्णिमा आज, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Kojagari Lakshmi Puja Vidhi And Shubh Muhurat: कोजागरी पूजा या कोजागर पूजा का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। शरद पूर्णिमा के दिन कोजागरी पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। इसी देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा और व्रत किया जाता है। आइए जानते हैं कोजागरी पूजा विधि और महत्व के बारे में।

Kojagari Lakshmi Puja Vidhi And Shubh Muhurat: इस साल कोजागरी पूजा 28 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ये पूजा हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। यह पूजा बंगाल, बिहार और असम की तरफ मुख्य रूप से की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस माता लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करती हैं। बंगाल में इस पूजा को लोकखी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ- साथ चांद की भी पूजा की जाती है। जो भी इस दिन माता लक्ष्मी के विधिपूर्वक पूजा करता है। उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कोजागरी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में

Kojagiri Puja Vidhi

Kojagiri Puja Vidhi

Kojagari Puja vidhi ( कोजागरी पूजा विधि)

कोजागरी पूजा के दिन दूध से बनी खीर को चांदनी रात में एक बर्तन में रखें। इसके बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा निकलने के बाद घर के सामने 11 दीपक जलाएं और इस खीर का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं। इसके बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में ब्राह्मणों में बांट देना चाहिए। अगले दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करके अपना व्रत खोलें।

कोजागरी पूजा शुभ मुहूर्त ( Kojagari Puja Shubh Muhurat)

पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर को सुबह 4:17 बजे शुरू होगी और 29 अक्टूबर को सुबह 1:53 बजे समाप्त होगी। यह पूजा निशिता काल में की जाती है। ऐसे में पूजा का उपयुक्त समय 28 अक्टूबर को रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक है। इस दिन चांद उगने का समय शाम के 5 बजकर 19 मिनट पर है।

End of Feed