Kojagari Lakshmi Puja 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का बहुत महत्व है। ये पूजा खास तौर पर बंगाल में मनाई जाती है। इस पूजा को बंगाली लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन हिंदू पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा होती है। शरद पूर्णिमा के दिन ही कोजागरी पूजा की जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शरद पूर्णिमा आश्विन माह की पूर्णिमा को कहा जाता है। इस दिन कोजागरी लक्ष्मी पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करने के लिए आती हैं और अमृत की वर्षा करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कोजागरी पूजा की डेट और महत्व के बारे में।
kojagari puja 2023
कोजागरी लक्ष्मी पूजा डेट ( Kojagari Lakshmi Puja 2023 Date)
कोजागरी लक्ष्मी पूजा हर साल अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल कोजागरी पूजा 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी। इस पूजा को बंगाली लक्ष्मी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। भारत के पूर्वी हिस्सों में पूजा के लिए विशेष विधि का पालन किया जाता है।
कोजागरी पूजा शुभ समय ( Kojagari Lakshmi Puja Shubh Muhurat)
कोजागरी पूजा 28 अक्टूबर 2023
कोजागरी पूजा निशिता काल (पूजा मुहूर्त) 11:42पीएम से 12:30 एम, 29 अक्टूबर
अवधि 00 घंटे 49 मिनट
कोजागरी पूजा के दिन चंद्रोदय शाम 05:41 पीएम
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 28 अक्टूबर 2023 04:17 एम
पूर्णिमा तिथि समाप्त 29 अक्टूबर 2023 01:53 पीएम
