Vastu Shastra: दीपक जलाना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। किसी भी पूजा पाठ या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले दीपक जला कर भगवान को प्रसन्न किया जाता है। बिना दीपक जलाए न तो कोई पूजा सम्पन्न मानी जाती है और न ही शुभ फल मिलता है। शास्त्रों में दीपक जलाने के कई फायदे होते हैं। घर के मंदिर में रोज दीपक जलाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में घी का दीपक जलाना शुभ होता है या तेल का। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए किस का दीपक जलाना शुभ रहेगा।
भगवान को प्रसन्न करने के लिए उपाय
घी का दीपक जलाने के फायदे
घर हो या मंदिर कहीं पर भी पूजा पाठ बिना दीपक की लौ के पूरी नहीं मानी जाती है। दीपक से भगवान प्रसन्न होते हैं। यह दीपक अगर घी का हो तो यह भगवान को प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। घी का दीपक घर में या मंदिर में जलाने से देवी देवताओं को समर्पित किया जाता है। साथ ही घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख शांति बनी रहती है। इससे घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है और नकारात्मक उर्जा दूर रहती है।
तेल का दीपक पूर्ण करता है मनोकामना
अगर आप अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो सरसों के तेल का दीपक भगवान के सामने जलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे जातक की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा शनिवार को शनिदेव के मंदिर या पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि पीड़ा से मुक्तिी मिलती है। ध्यान रहे की खंडित दीपक को शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही तेल का दीपक जलाते समय लम्बी बत्ती का ही इस्तेमाल करें।
दीपक जलाते हुए रखें दिशा का ध्यान
घी का दीपक हो या फिर तेल का दीपक इनको जलाते समय हमेशा दिशा का जरूर ध्यान रखें। जल्दबाजी में दीपक को भूलकर भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि गलत दिशा में दीपक रखने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान के साथ साथ-साथ मानसिक परेशानियों से भी आपको गुजरना पड़ सकता है। आप जब भी दीपक जलाएं तो जलाकर उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आ सकती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
