Somvati Amavasya 2023 Date, Time, Shubh Muhurat, Pujan Vidhi: सोमवती अमावस्या इस बार कल यानी 20 फरवरी (सोमवार) को मनाई जाएगी। ये साल की पहली अमावस्या है और इस अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शंकर और देवी पार्वती की पूजा करने का नियम है। सोमवती अमावस्या के दिन दान का खास महत्व माना जाता है। सोमवती अमावस्या पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं क्या है सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व।
Somvati Amawasya 2023
सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त
सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और ये 20 फरवरी को दोपहर 12.35 बजे तक चलेगा।
सोमवती अमावस्या पूजन विधि
सबसे पहले आपको सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना चाहिए। सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करने के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का काफी ज्यादा महत्व होता है। अगर आप घर में ही स्नान कर रहे हैं तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल जरूर डालें। स्नान के बाद मंदिर में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करें।
माना जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शंकर की की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। सोमवती अमावस्या के दिन शादीशुदा महिलाएं पीपल के वृक्ष की पूजा करती हैं। साथ ही इस दिन गायत्री मंत्र का जाप भी करना चाहिए। इसके अलावा दिन इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही गीता पाठ भी करना चाहिए।
सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये चीजें
इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए और मोक्ष की कामना करनी चाहिए। पूजा-पाठ के बाद किसी गरीब या फिर जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए।
