Chanakya Niti: इन चार लोगों को भूलकर ना लगाएं पैर, नर्क में भी नहीं मिलती है जगह

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 06:05 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: नीति शास्‍त्र में आचार्य चाणक्‍य ने मानव जीवन के लिए कई अहम बातें बताई हैं। इन उपायों पर अमल कर हम कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने इसमें विस्‍तार से बताया है कि लोगों को क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं। साथ ही यह भी बताया है कि मनुष्‍य को किन चीजों को पैर नहीं लगाना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिन्‍दू धर्म में कुछ लोगों को पैर लगाना माना जाता है पाप
  • अग्नि को पैर लगाने से घर-परिवार का हो जाता है सर्वनाश
  • कुंवारी कन्या, गाय और बुजुर्ग को कभी भूलकर भी न लगाएं पैर

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन के लिए कई ऐसे शास्त्रों की रचना की है, जो आज भी उपयोगी है। इन सभी में नीति शास्‍त्र सबसे अहम है। इसमें मानव जीवन के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। चाणक्‍य नीति में बताई गई कई बातें मनुष्य को जीवन में अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करती हैं। इनमें बताए गए उपायों पर अमल कर व्‍यक्ति कई तरह की परेशानियों से बच सकता है। इसमें आचार्य चाणक्य ने विस्‍तार से बताया है कि, व्‍यक्ति को क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं करना चाहिए। नीतिशास्‍त्र में यह भी बताया गया है कि मनुष्‍य को किन चीजों को पैर नहीं लगाना चाहिए।

chanakya niti

इन चार लोगों को पैर लगाना है पाप का कर्म, मिलती है बर्बादी

अग्नि

आचार्य चाणक्य कहते हैं अग्नि को कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए। क्‍योंकि हिंदू धर्म में अग्नि को देव माना गया है और इनकी पूजा की जाती है। जीवन के लिए अग्नि बहुत जरूरी है। साथ ही सभी शुभ कामों में अग्नि का उपयोग किया जाता है। अग्नि देव जब खुश होते हैं तो लोगों की झोली भर देते हैं, वहीं, अगर ये नाराज हो गए तो सर्वनाश कर देते हैं।

End of Feed