Ketu Transit in Magha Nakshatra Pada 2: 2 अगस्त 2026 को रात 12 बजकर 08 मिनट पर केतु ने सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश किया है। वैदिक ज्योतिष में यह परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं। जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है तो उसकी ऊर्जा ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करती है।
केतु का नक्षत्र परिवर्तन किनको लाभ देगा
हालांकि केवल यह मान लेना कि केतु अपने नक्षत्र में है, इसलिए सभी के लिए शुभ रहेगा, सही नहीं रहेगा। इस गोचर को समझने के लिए मघा नक्षत्र के दूसरे पद, वृषभ नवमांश, सिंह राशि और केतु-शुक्र के संबंध को देखना जरूरी है।
मघा नक्षत्र का दूसरा पद वृषभ नवमांश में आता है, जिसका स्वामी शुक्र है। केतु जहां वैराग्य, पुराने कर्मों के परिणाम, रिसर्च और आत्ममंथन का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र धन, सुख-सुविधा, रिश्ते और भौतिक संसाधनों का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस समय कई लोगों के सामने ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जहां उन्हें यह तय करना होगा कि केवल दिखावे और प्रतिष्ठा के पीछे जाना है या वास्तविक स्थिरता और संतुलन बनाना है।
इस गोचर में पैतृक संपत्ति, फैमिली बिजनेस, पुराने आर्थिक मामलों, करियर की दिशा और जीवन की प्राथमिकताओं से जुड़े विषय महत्वपूर्ण हो सकते हैं। हालांकि, व्यक्तिगत परिणाम जन्मकुंडली में केतु, शुक्र, सूर्य की स्थिति और चल रही दशा पर निर्भर करेंगे। ऐसे आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ देने वाला साबित हो सकता है।
मेष राशि
केतु आपकी कुंडली के पंचम भाव को प्रभावित करेंगे। पंचम भाव शिक्षा, बुद्धि, संतान, क्रिएटिविटी और निवेश से जुड़ा होता है। मघा नक्षत्र के दूसरे पद में केतु का प्रभाव आपकी सोच को ज्यादा गंभीर और रणनीतिक बना सकता है।
जो लोग हायर एजुकेशन, रिसर्च, क्रिएटिव फील्ड या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में आपकी प्रतिभा को पहचान मिलने की संभावना है, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा।
फाइनेंशियल मामलों में यह समय पुराने निवेशों की समीक्षा करने का है। बिना जानकारी के बड़ा निवेश या रिस्की ट्रेडिंग करने से बचें। प्रेम संबंधों में भी भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेना फायदेमंद रहेगा। मेष राशि वालों के लिए यह गोचर अपनी प्रतिभा को सही दिशा देने और लॉन्ग टर्म प्लानिंग करने का समय है।
मिथुन राशि
केतु आपके तृतीय भाव में प्रभाव डालेंगे। यह भाव साहस, कम्युनिकेशन, छोटे भाई-बहन, प्रयास और स्किल से जुड़ा होता है। इस गोचर के दौरान आपकी बात रखने की क्षमता और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ सकती है।
मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, डिजिटल काम, सेल्स और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी आइडिया या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब उसे आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।
फाइनेंशियल स्थिति में सुधार के लिए आपके अपने प्रयास महत्वपूर्ण रहेंगे। हालांकि एक साथ कई काम शुरू करने के बजाय किसी एक लक्ष्य पर फोकस करना ज्यादा लाभ देगा। मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अपनी स्किल को मजबूत करने और नए संपर्क बनाने का है।
सिंह राशि
केतु आपकी लग्न राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। लग्न भाव आपकी पर्सनैलिटी, सोच, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा को दिखाता है।
मघा नक्षत्र के दूसरे पद में आने के बाद आपका फोकस केवल नाम और पहचान पर नहीं रहेगा, बल्कि काम की गुणवत्ता और वास्तविक सफलता पर ज्यादा रहेगा। करियर में जॉब चेंज, नई जिम्मेदारी या बिजनेस में नई स्ट्रेटजी बनाने के योग बन सकते हैं।
जो लोग लंबे समय से अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंशियल मामलों में अचानक बड़े फैसले लेने से बचें और फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें।
रिश्तों में इगो क्लैश से बचना जरूरी होगा। केतु आपको आत्मविश्लेषण का मौका देगा और यह समय अपनी लीडरशिप को और बेहतर बनाने का है।
धनु राशि
केतु आपके नवम भाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव भाग्य, हायर एजुकेशन, धर्म, विदेश यात्रा और गुरु से जुड़ा होता है। यह गोचर ज्ञान बढ़ाने और नई दिशा तलाशने के लिए अच्छा माना जा सकता है।
जो लोग हायर एजुकेशन, रिसर्च, विदेश से जुड़े काम या किसी नई स्किल को सीखने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर रह सकता है। करियर में अनुभव और ज्ञान के आधार पर आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
फाइनेंशियल मामलों में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ज्यादा फायदेमंद रह सकते हैं। बड़े फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य से ज्यादा अपने ज्ञान और मेहनत पर भरोसा करने का संदेश देता है।
कुंभ राशि
केतु आपके सप्तम भाव में प्रभाव डालेंगे। यह भाव विवाह, पार्टनरशिप, बिजनेस संबंध और पब्लिक डीलिंग से जुड़ा होता है। इस गोचर में रिश्तों और साझेदारी को लेकर नई समझ विकसित हो सकती है।
बिजनेस करने वाले लोगों को नए क्लाइंट, नए एग्रीमेंट या नई पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी डील को फाइनल करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी होगा।
वैवाहिक जीवन में बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर की जा सकती हैं। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों में पारदर्शिता रखने और समझदारी से फैसले लेने का है।
मीन राशि
केतु आपके षष्ठ भाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव नौकरी, कंपीटिशन, स्वास्थ्य और विरोधियों से जुड़ा होता है। यह गोचर मेहनत करने वालों के लिए अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है।
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को महत्व मिल सकता है। जो लोग कंपीटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है।
स्वास्थ्य के मामले में पुरानी परेशानियों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन रूटीन और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। मीन राशि वालों के लिए यह समय अपनी कमजोरियों को दूर करके आगे बढ़ने का है।
इस गोचर में क्या करें और क्या न करें
इस दौरान पितरों का सम्मान करना और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है। फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत रखें और किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखते समय विनम्रता बनाए रखें। बिना रिसर्च के रिस्की इन्वेस्टमेंट, जल्दबाजी में लिए गए फैसले और बेवजह के विवादों से बचना बेहतर रहेगा। भगवान गणेश की पूजा और 'ॐ कें केतवे नमः' मंत्र का जाप मानसिक स्थिरता के लिए लाभकारी माना जाता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
