सूर्य की राशि में केतु का प्रवेश, तीन राशियों का चमकेगा भाग्य तो कुछ को होगा तगड़ा नुकसान!

Ketu Gochar 2025: 18 मई 2025 को केतु ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। केतु का यह गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। चलिए जानते हैं आपकी राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में केतु को वैराग्य, आत्मनिरीक्षण, मोक्ष, रहस्य और भ्रम का ग्रह माना जाता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। 18 मई को ये ग्रह कन्या से सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि में गोचर के दौरान यह आत्म-अभिव्यक्ति, अहंकार और रचनात्मकता जैसे विषयों को प्रभावित करता है। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर कैसा रहेगा।

केतु गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष (Aries)- प्रेम संबंधों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। संतान को लेक चिंतत रहेंगे। रचनात्मकता में कमी देखने को मिलेगी। शिक्षा में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है।

End of Feed