कावड़ जल कब चढ़ेगा 2025, यहां से नोट करें सही डेट और कावड़ जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

Kawad Jal Kab Chadega: कांवड़ यात्रा भगवान शिव को समर्पित है। इसमें कांवड़िएं हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख, ऋषिकेश या अन्य तीर्थ स्थलों से पवित्र गंगाजल भरकर पैदल अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में लाते हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। यहां से आप कांवड़ जल चढ़ाने की सही तिथि और मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं।

Kawad Jal Kab Chadega: कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हुई। इस साल की यात्रा 13 दिनों की है। ये कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से सावन शिवरात्रि तक ही होती है। शास्त्रों अनुसार सावन में कावड़ जल चढ़ाने के लिए शिवरात्रि का दिन सबसे शुभ माना जाता है और इस साल सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को पड़ रही है। शिवरात्रि के अलावा सावन सोमवार और प्रदोष व्रत के दिन भी कावड़ जल चढ़ा सकते हैं। वैसे तो सावन शिवरात्रि पर पूरे दिन ही शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है लेकिन सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है।

निशिता काल पूजा समय - 23 जुलाई 2025 को रात 12:23 से देर रात 01:07 तक

End of Feed