Ank Shastra: दिल के राज छिपाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, कहलाते हैं छुपे रुस्तम

Ank Shastra: अंक शस्त्र कहता है कि नंबरों का हमारे जीवन और व्यक्तित्व पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में एक खास मूलांक है जिसके प्रभाव में आने वाले लोगों को छुपा रुस्तम कहा जाता है। वे बड़े से बड़ा राज दिल में दबाकर रह सकते हैं और बेहद करीब होते हुए भी आपको इसकी भनक भी लगने देते।

Ank Shastra: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके व्यक्तित्व में एक अलग ही गहराई और रहस्य होता है। उनके दिल में छुपे राज को जानना बहुत मुश्किल है। वे आपके साथ कैसे भी रहें, लेकिन वे आपके बारे में असल में क्या सोचते हैं यह जान पाना नामुमकिन है।

ank shastra in hindi

इस मूलांक के लोग होते हैं छुपे रुस्तम (Pic: Canva)

हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के जातकों की। अंक शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि इनके अंदर कितने छिपे हुए गुण हैं। इन्हें लोग अक्सर गंभीर और सीरियस मानते हैं, लेकिन असल में ये दूसरों से थोड़ा अलग होते हैं।

End of Feed