Karwa Chauth 2023 Thali Items List In Hindi (करवा चौथ की थाली में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए): महिलाएं 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए भूखी-प्यासी रहकर कठोर व्रत का पालन करती हैं। करवा चौथ व्रत सुबह-सुबह सरगी के साथ शुरू होता है और इसका समापन चांद को अर्घ्य देकर होता है। करवा चौथ व्रत में पूजा की थाली काफी खास मानी जाती है। जिसमें कई चीजों को शामिल किया जाता है। यहां जानें करवा चौथ थाली सामग्री लिस्ट।
Karwa Chauth Thali Items List In Hindi
Karwa Chauth Thali Items List (करवा चौथ थाली सामान)
आटे का दीपक: करवा चौथ की थाली में आटे का दीपक जरूर रखा जाता है। इसमें सरसों का तेल भर कर उसमें रुई की बत्ती जलाई जाती है। फिर इसी दीपक से चंद्रमा की और पति की आरती उतारी जाती है।
कांस की तीलियां: करवा चौथ पूजा में कांस की तीलियां का भी इस्तेमाल किया जाता है। कोई कांस की 11 तीलियां इस्तेमाल करता है, तो कोई 14 तीलियों को करवे में लगाता है।
मिट्टी का टोंटीदार करवा: करवा चौथ पूजा में करवे का विशेष महत्व होता है। दरअसल इस पर्व का नाम करवे पर ही पड़ा है। पूजा की थाली में मिट्टी का करवा जरूर रखा जाता है। करवा कैसा भी हो आपको उस पर चावल का लेप जरूर लगाना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना गया है।
कुमकुम: करवा चौथ की थाली में कुमकुम भी जरूर रखें और पूजा समाप्त होने के बाद इसी कुमकुम से अपनी मांग भरें। चाहे अपने पति से अपनी मांग भरवाएं।
रोली-चावल: चंद्र देव की पूजा करते समय उन्हें रोली और चावल अर्पित किया जाता है। इसलिए थाली में इन चीजों को भी जरूर रखें।
छलनी: चंद्रमा की पूजा के वक्त छलनी जरूरी है। दरअसल इस दिन महिलाएं चंद्रमा को और उसके बाद अपने पति को छलनी से देखती हैं। इसलिए पूजा की थाली में इसे जरूर रखा जाता है।
मिठाई: चंद्र देव की पूजा के समय उन्हें मिठाई अर्पित की जाती है। इसलिए पूजा की थाली में मिठाई जरूर रखें।
फूल: पूजा की थाली में कुछ फूल और फूल की दो माला जरूर रखनी चाहिए। पूजा के समय फूल चंद्र देव को चढ़ाएं जाते हैं तो वहीं पूजा के बाद एक फूल माला आपको अपने पति को पहनानी चाहिए और दूसरी आपके पति आपको पहनाएंगे।
अर्घ देने के लिए तांबे का लोटा: चंद्रमा को अर्घ देने के लिए एक पानी से भरा तांबे का लोटा भी पूजा थाली में रखना है। तांबे की जगह आप स्टील का लोटा भी रख सकती हैं।
पानी से भरा ग्लास: करवा चौथ व्रत पति के हाथों से पानी पीकर खोला जाता है। ऐसे में पूजा थाली में ग्लास भी जरूर रखा जाता है।
