Karwa Chauth Udyapan Vidhi: कैसे किया जाता है करवा चौथ व्रत का उद्यापन, यहां जानें सरल विधि हिंदी में

Karwa Chauth Udyapan Vidhi 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन भगवान शिव माता पार्वती और गणेश भगवान जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं करवा चौथ उद्यापन विधि के बारे में।

Karwa Chauth Udyapan Vidhi 2023: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 1 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद को अर्ध्य देने के बाद भी अपना उपवास खोलती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। करवा चौथ एक बार शुरू होने के बाद लगभग तब तक जारी रहता है जब तक पति जीवित हो। हालांकि, अगर किसी कारण से व्रत नहीं रखा जाता है तो इसका उद्यापन कर देना चाहिए। करवा चोथ का उद्यापन करवा चोथ के दिन ही किया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ उद्यापन विधि के बारे में।

karva chauth udhyapan

karva chauth udhyapan

करवा चौथ उद्यापन विधि ( Karwa Chauth Udyapan Vidhi 2023)

करवा चौथ उद्यापन के लिए हलवा, पूरी, खीर, सब्जी मिठाई आदि बनाएं। सबसे पहले भगवान गणेश को भोग लगाएं। इसके लिए एक प्लेट तैयार कर लीजिए। एक साफ प्लेट लें और उसमें चार पूरियां और हलवा 13 अलग-अलग जगहों पर रखें। फिर ऊपर से रोली, सिंदूर और चावल छिड़कें। इसके बाद भगवान गणेश को विधिवत प्रसाद चढ़ाएं और उसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। गलती के लिए क्षमा मांगे। अब घर आई 13 सुहागिन स्त्रियों को विधिपूर्वक भोजन कराएं। भोजन के बाद उन्हें साड़ियां, चूड़ियां, चूड़ियां, बिछिया, पायल, सोने-चांदी के आभूषण आदि उपहार में देने चाहिए। साथ ही इसे 1- 1 करवा भी दें और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

करवा चौथ उद्यापन सामग्री

नारियल, रोली, अक्षत, चंदन

थाली, सिक्का, सुपारी, करवा, छलनी

End of Feed