करवाचौथ का व्रत इस बार नवविवाहित महिलाओं को रखना चाहिए या नहीं? क्या शुक्र अस्त का इस व्रत पर पड़ेगा असर, जानिए वायरल दावों का सच

KarwaChauth 2026: करवाचौथ को लेकर इस बार सोशल मीडिया पर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। जिनमें से एक दावा ये भी है कि शुक्र अस्त के चलते इस बार नवविवाहितों को व्रत की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

Karwa Chauth 2026 Vrat During Shukra Asta: करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस बार त्योहार से पहले शुक्र अस्त होने के कारण सोशल मीडिया पर कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ये रील्स वायरल हो रही है कि जिन नवविवाहितों का यह पहला करवाचौथ है उनको इस बार व्रत नहीं रखना चाहिए। इसके पीछे का मुख्य कारण शुक्र का अस्त होना बताया जा रहा है।

Karwa Chauth 2026 Vrat During Shukra Asta क्या शुक्र अस्त के चलते करवाचौथ न रखें

क्या शुक्र अस्त के चलते करवाचौथ न रखें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

सोशल मीडिया पर भी शुक्र अस्त के दौरान व्रत शुरू करने को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या नवविवाहित महिलाएं इस बार करवाचौथ का व्रत रख सकती हैं या शुक्र अस्त होने की वजह से उन्हें इंतजार करना चाहिए?

End of Feed