Karwa Chauth 2026: करवा फेरने की रस्म क्यों निभाई जाती है, जानिए सात बार ही क्यों फेरा जाता है करवा

Karwa Chauth par Karwa Kyu Phera Jata hai: महिलाएं एक दूसरे को सात बार करवा और पूजा की थाली देती हैं। आइए जानते हैं कि यह रस्म क्यों निभाई जाती है।

Karwa Chauth par Karwa Kyu Phera Jata hai: आज 29 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। करवा चौथ की पूजा में करवा फेरने की रस्म का खास महत्व है। इस दौरान सुहागिन महिलाएं गोल घेरा बनाकर बैठती हैं और एक-दूसरे को करवा या पूजा की थाली सात बार देती हैं। इस रस्म के दौरान महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं, लेकिन करवा आखिर सात बार ही क्यों फेरा जाता है? इसे फेरते समय महिलाएं क्या बोलती हैं और इस रस्म को निभाने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं।

Karwa Chauth par  Karwa Kyu  Phera Jata hai   करवाचौथ पर क्यों फेरा जाता हैै करवा

करवाचौथ पर क्यों फेरा जाता हैै करवा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

करवा चौथ पर करवा फेरने की रस्म क्यों निभाई जाती है

करवा चौथ की पूजा में करवा फेरने का मुख्य उद्देश्य सुहागिन महिलाओं के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करना और वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करना है। इस रस्म में महिलाएं अपने करवे या पूजा की थाली को एक-दूसरे के हाथों में देती हैं। इस तरह पूजा में शामिल सभी महिलाएं एक-दूसरे के साथ इस परंपरा का हिस्सा बनती हैं।

End of Feed