Chand Arghya Vidhi 2023: करवा चौथ की रात को पति-पत्नी क्या करते हैं? जानें चांद को अर्घ्य देने की विधि

Karwa Chauth 2023 Chand Puja Vidhi: करवा चौथ की रात पति-पत्नी दोनों के लिए खास होती है। इस रात में निभाई जाने वाली परंपरा दोनों के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत कर देती है। दरअसल करवा चौथ व्रत का पारण पति के हाथों से ही जल ग्रहण करके किया जाता है। जानिए करवा चौथ की रात में पति-पत्नी क्या-क्या करते हैं।

Karwa Chauth 2023 Chand Arghya Vidhi: करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। ये महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में 16 श्रृंगार कर विधि विधान पूजा करती है और फिर रात में चांद की पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। लेकिन रात की पूजा में पति का अहम रोल होता है। दरअसल करवा चौथ के चांद की पूजा पत्नी अपने पति के साथ करती है। इस दौरान पत्नी सबसे पहले छलनी से चांद को देखती हैं फिर उसी छलनी से अपने सजना को देखती है। जानिए करवा चौथ की रात में पति-पत्नी क्या करते हैं।

Karva Chauth Ki Raat Me Pati Patni Kya Karte Hain

Karva Chauth Ki Raat Me Pati Patni Kya Karte Hain

Karwa Chauth Chand Puja Vidhi: करवा चौथ की रात में पति-पत्नी क्या करते हैं?

  • करवा चौथ की रात में पति-पत्नी चांद निकलने का इंतजार करते हैं।
  • इस बार करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 14 मिनट के करीब नजर आ सकता है।
  • चांद दिखने पर पति पत्नी घर की छत पर जाते हैं।
  • पत्नी चंद्रमा के दर्शन करने के बाद उसकी विधि विधान पूजा करती है।
  • फिर चंद्रमा को जल चढ़ाकर भोग अर्पित करती है।
  • इसके बाद पत्नी छलनी में चांद के साथ ही अपने पति को भी देखती है।
  • इसके बाद पति अपनी पत्नी को जल पिलाते हैं और कुछ खिलाकर उनका व्रत पूरा कराते हैं।
  • इसके बाद दोनों साथ में भोजन करते हैं।
  • फिर पति अपनी पत्नी को उपहार देते हैं।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2023

1 नवंबर 2023 को करवा चौथ पूजा का समय 05:36 पी एम से 06:54 पी एम तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय समय रात 8 बजकर 14 मिनट का है।

End of Feed