Shukra Ast On Karwa Chauth 2022 Festival: करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार ये तिथि 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रही है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती हैं। शादी के बाद का पहला करवा चौथ बेहद खास माना जाता है। लेकिन इस करवा चौथ पर कुछ ऐसा संयोग बन रहा है जिस कारण नवविवाहित स्त्रियां इस बार ये व्रत नहीं रख पाएंगी। जानिए क्यों इस साल नवविवाहित सुहागिनों को व्रत नहीं करना चाहिए?
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत 2022
करवा चौथ 2022 पर शुक्र हैं अस्त (Karwa Chauth 2022)
शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर से अस्त चल रहा है और 20 नवंबर तक ये ग्रह अस्त रहेगा। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, दांपत्य जीवन, धन, विलासिता, सुख-समृद्धि आदि का कारक माना जाता है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली में शुक्र की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष अनुसार गुरु और शुक्र के अस्त होने पर किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत नहीं की जाती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह अस्त होने पर यज्ञ, हवन, मन्दिरों का निर्माण कार्य, विवाह, मकान का नींव आदि कार्यों की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए।
इस साल का करवा चौथ व्रत शुक्र ग्रह अस्त होने के दौरान ही पड़ रहा है जिस कारण नवविवाहित स्त्रियां इस साल से इस व्रत का प्रारंभ नहीं कर पाएंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो महिलाएं इस साल से करवा चौथ का व्रत प्रारंभ करने वाली हैं उन्हें इस बार ये व्रत नहीं करना चाहिए। शुक्र अस्त होने से इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इस साल करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी है वर्जित (Karwa chauth Udhyapan): शुक्र के अस्त होने के कारण इस साल करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार प्रेम और वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह शुक्र के अस्त होने से उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। जिस कारण इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते।
करवा चौथ व्रत 2022 मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Muhurat)
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:54 PM से 07:09 PM
करवा चौथ व्रत समय - 06:20 AM से 08:09 PM
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय - 08:09 PM
