Karwa Chauth Chand Puja Vidhi, Mantra: करवा चौथ पर कैसे करें चांद की पूजा, जानें छलनी से चांद देखने की विधि और मंत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:31 PM IST

Karwa Chauth Me Chand Ki puja kaise karein, kin mantron ka jaap karein, chalni se chand dekhne ki vidhi: आज पूरे भारत में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। करवा चौथ पर चांद की पूजा करने का विशेष महत्व है। यहां जानें इस दिन चांद की पूजा करने की संपूर्ण विधि, छलनी से कैसे देखें चांद और किन मंत्रों का करें जाप।

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ पर चांद की पूजा का है खास महत्व।
  • चांद देखकर ही महिलाएं तोड़ती हैं अपना व्रत।
  • करवा चौथ पर ‌छलनी से देखा जाता है चांद।

Karwa Chauth Me Chand Ki puja kaise karein: करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों का त्योहार माना गया है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व इस वर्ष आज यानी 13 अक्टूबर को पड़ रहा है। सुबह की सरगी से इस व्रत का प्रारंभ हो गया है और महिलाएं निर्जला व्रत रख रही हैं। माना जाता है कि यह व्रत रखने से पति को दीर्घायु मिलती है तथा उनका जीवन निरोगी होता है। सौभाग्य प्रदान करने वाला यह व्रत दांपत्य जीवन के लिए भी लाभदायक माना गया है। करवा चौथ पर चांद की पूजा का विशेष महत्व है। बिना चांद की पूजा किए यह व्रत पूर्ण नहीं होता है। यहां देखें करवा चौथ पर चांद की पूजा विधि, छलनी से चांद देखने की विधि और मंत्र।

Karva Chauth 2022 Chand Ki Puja Kaise Karein

Karva Chauth 2022 Chand Ki Puja Kaise Karein

करवा चौथ पर चांद की पूजा विधि (Karva Chauth 2022 Par Chand Ki Puja Vidhi)

रात्रि में पूजा से पहले सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। इसके बाद भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चांद निकलने का इंतजार करें। जब चांद निकल जाए तब जल में शक्कर, दूध और अक्षत डालकर उन्हें अर्घ्य दें। चांद को अर्घ्य देते समय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

End of Feed