Karwa Chauth 2022 Upay: करवा चौथ पर जरूर करें ये उपाय, दोगुना हो जाएगा पति का प्यार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:26 AM IST

Karwa Chauth 2022 Upay: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा सुहाग यानी पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। लेकिन इस दिन आप व्रत-पूजन के साथ कुछ उपायों को करती हैं तो इससे पति का खूब प्यार मिलता है और वैवाहिक जीवन खुशियां आती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती हैं करवा चौथ का व्रत
  2. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ पर करें उपाय
  3. करवा चौथ पर किए उपायों से पति-पत्नी के बीच बढ़ता है प्रेम

Karwa Chauth 2022 Ke Upay: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस व्रत को पत्नियां पति की दीर्घ आयु के लिए करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों के लिए होता है। वे एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कड़वाहट पैदा हो जाती है। लेकिन करवा चौथ पर यदि आप व्रत और पूजन के साथ इन उपायों को करती हैं तो इससे पति का दोगुना प्रेम मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाती है। जानते हैं करवा चौथ के इन उपायों के बारे में।

karwa chauth 2022 upay

Karwa Chauth Upay: करवा चौथ के उपाय

करवा चौथ पर करें ये उपाय (karwa Chauth Upay)

गोमती च्रक से जुड़ा उपाय- पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े होने से रिश्तों में खटास आ जाती है। साथ ही इससे घर का माहौल भी बिगड़ जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन गोमती चक्र से जुडे इस उपाय को कर सकती हैं। इसके लिए एक डिब्बी में 11 गोमती चक्र और लाल रंग का सिंदूर भरकर रख दें। इस डिब्बी को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां किसी कि नजर न पड़ती हो। इस उपाय को करने के पति-पत्नी के बीच कलह-क्लेश की स्थिति दूर हो जाती है।

End of Feed